उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में सीट को लेकर बवाल:

जीआरपी ने दोनों पक्षों का किया चालान....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की रेलवे स्टेशन पर कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर झगड़े में बदल गई। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फाइल फोटो

मामले की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी जीआरपी रुड़की को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक दोनों पक्ष उत्तेजित बने रहे और शांति व्यवस्था भंग करने पर आमादा दिखाई दिए।

ट्रेन में बढ़ते तनाव को देखते हुए जीआरपी ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के सत्यम शुक्ला, अनुपम विश निवासी मध्य प्रदेश और सुनील कुमार, विनीत कुमार निवासी कांठ मुरादाबाद के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। वही जीआरपी की त्वरित कार्रवाई के बाद ट्रेन में शांति व्यवस्था बहाल कराई गई और यात्रियों की सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित की गई।

रुड़की जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील तिवारी: फोटो

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी जीआरपी रुड़की सुशील तिवारी के नेतृत्व में कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल अजय, महिला कांस्टेबल ममता, महिला कांस्टेबल आंचल और महिला कांस्टेबल सरयू शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!