उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शैफील्ड स्कूल में कबड्डी का रोमांच::

रेड और डिफेंस के दम पर सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शैफील्ड स्कूल में बुधवार को द्वितीय इंटर-स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूरज चौधरी और विशिष्ट अतिथि संजय वत्स ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम हैं। कबड्डी जैसे खेल में शारीरिक मजबूती के साथ सूझबूझ, रणनीति और टीम भावना भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि संजय वत्स ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कबड्डी हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का हिस्सा है। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। स्कूल चेयरमैन राहुल विश्नोई ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन करने की अपील की। वहीं निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है।पहले दिन के रोमांचक मुकाबलों के बाद शैफील्ड स्कूल, वासुदेव टीम स्कूल, हेरिटेज स्कूल और मां सरस्वती स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजन में पीटीआई अभिषेक चौधरी, उदित चौधरी, उत्तम रोड, शुभम कुमार और नगमा मलिक का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!