उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

फैक्ट्री गेट पर घात लगाकर बैठे थे हमलावर::

कर्मचारी पर बरसाए हॉकी-सरिये और तमंचे से कर दी फायरिंग, दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) फैक्ट्री से छुट्टी कर घर लौट रहे कर्मचारी को हमलावरों ने कंपनी के गेट पर ही घेर लिया। पहले हॉकी और सरियों से बेरहमी से हमला किया और फिर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। अचानक हुई इस वारदात से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने से घायल युवक की जान बच सकी। मामले में दो सगे भाइयों समेत पांच आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिरान कलियर पुलिस को दी तहरीर में शिवकुमार निवासी केलनपुर, मुजफ्फरनगर ने बताया कि शनिवार शाम उसका बेटा कार्तिक फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर लौट रहा था। जैसे ही वह कंपनी के गेट से बाहर निकला, वहां पहले से घात लगाकर बैठे विकास और विनोद पुत्र पृथ्वी सिंह, वंश पुत्र पिंटू, आशु पुत्र राजेश और विनोद का भांजा तनीश निवासीगण केलहनपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी हमलावरों ने कार्तिक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हॉकी और सरियों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी दौरान विनोद ने अपने पास मौजूद देशी तमंचे से कार्तिक को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर फैक्ट्री के कर्मचारी मौके पर दौड़े और किसी तरह कार्तिक को हमलावरों के चंगुल से बचाया। हमलावर जाते-जाते भविष्य में मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। हमले में कार्तिक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं और इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास और विनोद पुत्र पृथ्वी सिंह, वंश पुत्र पिंटू, आशु पुत्र राजेश और विनोद का भांजा तनीश निवासीगण केलहनपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर सहित पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!