उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रुख्सत हो गए लालू बाबा, पीछे छोड़ गए यादें::

दरगाह गरीब शाह के गद्दीनशीन के इंतकाल से ज्वालापुर में मातम, अकीदतमंदों की आंखें नम.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर के बकरा मार्केट स्थित दरगाह हजरत बाबा गरीब शाह के गद्दीनशीन मोहर्रम अली शाह उर्फ लालू बाबा के इंतकाल की खबर से क्षेत्र में गम की लहर दौड़ गई। उनके दुनिया-ए-फानी से रुख्सत होने की खबर मिलते ही चाहने वालों, अकीदतमंदों और परिचितों में शोक की लहर छा गई। हर कोई इस दुखद खबर से गमगीन नजर आया। जानकारी के अनुसार, मोहर्रम अली शाह उर्फ लालू बाबा ने कनखल स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल की खबर ने ज्वालापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया। दरगाह से जुड़े लोगों और अकीदतमंदों के बीच उनकी रुख्सती को एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। लालू बाबा के इंतकाल से उनके परिवार, शुभचिंतकों और अकीदतमंदों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके चाहने वाले नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं। क्षेत्र में हर तरफ उनके इंतकाल की चर्चा है और लोग परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!