उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कोर विश्वविद्यालय में तकनीक का महाकुंभ शुरू::

AI और साइबर सुरक्षा पर दुनिया भर के विशेषज्ञों का मंथन....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कोर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीई2सीपीटी-2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन के पहले दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ता, शिक्षाविद और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन 21 नवंबर तक चलेगा। सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस के साथ आधुनिक पावर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए शोध और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें आईईईई और आईईईई इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सोसायटी का सहयोग भी मिल रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष इं. जेसी जैन, कुलपति प्रो. डॉ. अनुभा सिंह और प्रो-वाइस चांसलर डॉ. राजेश उपाध्याय की मौजूदगी में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ताइवान की एशिया यूनिवर्सिटी के सीसीआरआई निदेशक डॉ. बृज गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक चंदन झा शामिल हुए। इस दौरान कुलपति डॉ. अनुभा सिंह ने कहा कि आज तकनीक तेजी से बदल रही है और मशीनें भी सीखने लगी हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कई नए अवसर पैदा हो रहे हैं, लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग जरूरी है, लेकिन हमें पूरी तरह एआई पर निर्भर होने के बजाय अपनी सोच और समझ का भी इस्तेमाल करना चाहिए। विश्वविद्यालय के अनुसार, सम्मेलन के लिए करीब दो हजार शोध पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद 278 शोध पत्रों को प्रस्तुत करने के लिए चुना गया है। पहले दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में एआई और साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई। वही सम्मेलन में सात अलग-अलग विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट ग्रिड, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा भंडारण, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन जैसी तकनीकें शामिल हैं। इसके अलावा भविष्य के शहरों में ऊर्जा की जरूरतों और नई तकनीकों पर भी चर्चा की जाएगी। विवि का कहना है कि सम्मेलन के माध्यम से शोधकर्ताओं को अपने विचार और शोध साझा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!