उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हज हाउस में एसबीआई का मेगा शिविर::

केवाईसी से जनधन खातों तक चला अभियान, योजनाओं की दी जानकारी....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बैंकिंग सुविधाओं के लिए अब लोगों को बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत हज हाउस सभागार में विशेष शिविर लगाकर बैंकिंग सुविधाएं लोगों की चौखट तक पहुंचाने की पहल की। शिविर में न सिर्फ लोगों के खातों की केवाईसी अपडेट की गई, बल्कि नए जनधन खाते खोलने के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को प्राथमिकता दी गई। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कर खातों को अपडेट किया। निष्क्रिय खातों को दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक हर्ष कुमार गौतम ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से गांवों और कस्बों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या गोपनीय विवरण न दें। आरबीआई के उप महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एसबीआई की महाप्रबंधक शैलश कुमार ने बताया कि बैंक की ओर से लोगों की सुविधा को देखते हुए घर-घर जाकर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। वहीं, देहरादून के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन ने कहा कि पुराने खातों की केवाईसी अपडेट कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली है। शिविर में क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार शाह, दिनेश कुमार गुप्ता, अन्नू, निलिमा बिष्ट, देवेंद्र सिंह कुंवर, दीपक नेगी, कासिम खान, नाजिम त्यागी और फरहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!