उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कुर्सी संभाली, मगर नहीं बदली दरगाह की व्यवस्थाएं::

एक साल बाद तहसीलदार विकास अवस्थी के दरगाह प्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार पर उठे सवाल?......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर की विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक समेत अन्य दरगाहों की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीदें उस समय परवान चढ़ी थीं. जब करीब एक साल पहले रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी को दरगाह प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। स्थानीय लोगों और अकीदतमंदों को लगा था कि अब दरगाह का निजाम प्रशासनिक अधिकारी के हाथ में हैं तो दरगाहों की बिगड़ी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। फर्जी खादिमों की मनमानी पर लगाम लगेगा। बकायेदारों से बकाया रकम की रिकवरी होगी और दरगाह की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता नजर आएगी। लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी उम्मीदों के मुताबिक बदलाव दिखाई नहीं दिया। हालात यह हैं कि जिन समस्याओं के समाधान की उम्मीद की गई थी, वे आज भी सवाल बनकर खड़े हैं। 21 नवंबर 2025 को दरगाह प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी से व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा थी, उम्मीदें थी कि व्यवस्थाओं में सुधार आएगा। जलभराव से लेकर फर्जी खादिमों की सक्रियता पर प्रभावी अंकुश और बकायेदारों से रिकवरी जैसे अन्य मुद्दों पर रोक लगेगी। लेकिन हुआ इसके विपरीत? ना जलभराव की समस्याओं से छुटकारा मिल पाया और ना ही फर्जी खादिमों पर रोक लग पाई। नतीजा ये हुआ कि व्यवस्थाएं बिगड़ती चली गई। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर एक साल तक अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालने के बावजूद दरगाह की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार क्यों नहीं हो पाया? या फिर तहसील और दरगाह प्रबंधन की दोहरी जिम्मेदारियों के बीच तहसीलदार विकास अवस्थी उलझे रहे। दोनों मोर्चों की जिम्मेदारी निभाने के चलते दरगाह कार्यालय को नियमित समय नहीं दे पाए। नतीजतन, दरगाह की व्यवस्थाओं को लेकर जिन सुधारों की उम्मीद की जा रही थी, उन्हें अपेक्षित गति नहीं मिल सकी। लेकिन सवाल तो यह भी हैं? कि क्या केवल प्रबंधक की कुर्सी पर बैठने से व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकती हैं या इसके लिए जमीन पर ठोस कार्रवाई भी जरूरी है? इधर, हरिद्वार जिले में नए प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के बाद दरगाह प्रबंधन में बदलाव की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं। क्योंकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट की विदाई समारोह हो चुका है। अब उनकी जगह IAS अधिकारी गौरी प्रभात रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेगी। जिसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि अब दरगाह कार्यालय को भी अपना स्थाई प्रबंधक मिलने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!