उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

स्नान पर्व की ड्यूटी के दौरान दरोगा को महिला ने जड़ा थप्पड़::

खुद को मेजर बताकर बैरिकेडिंग तोड़ने लगा कार सवार, दरोगा से की अभद्रता, एफआईआर दर्ज....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे दरोगा के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। सिंहद्वार पर बैरागी कैंप की ओर जाने वाले डायवर्जन पर एक कार सवार ने खुद को मेजर बताते हुए न केवल यातायात नियमों की अनदेखी की। बल्कि बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर कार में सवार महिला और पुरुष ने दरोगा के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने दरोगा को थप्पड़ तक जड़ दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई तहरीर में उप निरीक्षक नवनीत त्यागी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर उनकी ड्यूटी सिंहद्वार पर बैरागी कैंप की ओर जाने वाले डायवर्जन पर लगाई गई थी। सुबह करीब 10 बजे दिल्ली की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की कार को उन्होंने बैरागी कैंप की ओर जाने का इशारा किया। आरोप है कि कार चालक ने खुद को मेजर बताते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकलने की कोशिश की। जब उसे रोककर समझाने का प्रयास किया तो कार में बैठी महिला और चालक आगबबूला हो गए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। तहरीर के मुताबिक, इसके बाद दोनों कार से नीचे उतर आए और उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। चालक ने अपना नाम रुद्र बताते हुए ड्यूटी करने से रोकने और धमकाने का प्रयास किया, जबकि उसकी पत्नी पर मारपीट करने और उसको थप्पड़ मारने का आरोप है। आरोप है कि दोनों ने रौब दिखाते हुए मौके पर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक ने घटना का वीडियो साक्ष्य भी अपने पास होने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!