उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

सगी मां और सौतेले पिता पर किशोरी ने लगाया देह व्यापार में धकेलने का आरोप::

पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, जांच शुरू.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जिस घर को बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, अगर उसी घर में एक मासूम खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे तो यह समाज के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है. रुड़की में एक ऐसा ही सनसनीखेज और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर उसे गलत गतिविधियों में धकेलने और देह व्यापार के लिए मजबूर करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. परेशान किशोरी किसी तरह घर से निकलकर रुड़की कोतवाली पहुंची और पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को एक किशोरी रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंची. इस दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया कि, जब वह महज सात साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया था. पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां पर आ गई. कुछ समय बाद मां ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। किशोरी के मुताबिक, मां की दूसरी शादी के बाद उसकी जिंदगी में कई बदलाव आए और करीब छह साल पहले वह अपनी मां के साथ रुड़की आकर रहने लगी. किशोरी का आरोप है कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे मां और सौतेले पिता का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा. किशोरी ने पुलिस को बताया कि, उसे ऐसी गतिविधियों में शामिल करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिनसे वह बिल्कुल सहमत नहीं थी. आरोप है कि उसे देह व्यापार जैसे घिनौने काम में धकेलने की कोशिश की जा रही थी. अपने ही परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए किशोरी ने बताया कि, घर में उसका रहना मुश्किल हो गया है और उसे अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार डर बना हुआ है, इसलिए घर छोड़ दिया है। पुलिस के मुताबकि, किशोरी ने हाथ जोड़कर खुद को सुरक्षित बचाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. नाबालिग की शिकायत सामने आने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उसकी काउंसलिंग, संरक्षण और आवश्यक कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाएगी. ताकि वह बिना किसी भय या दबाव के अपनी बात रख सके. ऐसे मामलों में बाल कल्याण समिति की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है. किशोरी के बयान और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस आरोपों की निष्पक्ष जांच करेगी। रुड़की सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि नाबालिग की तहरीर के आधार पर पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. किशोरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. नाबालिग के बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!