उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

एक रात, दो हादसे और तीन मौतें::

रुड़की-कलियर में रफ्तार का खूनी तांडव, तीन परिवारों में मचा कोहराम....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की और कलियर क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पहला हादसा कलियर क्षेत्र के रहमतपुर रोड पर हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अज्जू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल विकास को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरा हादसा रुड़की के बीटीगंज क्षेत्र में हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अर्श (24) पुत्र याकूब निवासी रघुनाथ प्लॉट के पास, रुड़की और मोनू (31) निवासी दधेडू खुर्द, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात हुए इन हादसों में तीन परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए। जहां एक परिवार अपने बेटे को खो चुका है, वहीं दूसरे परिवारों के सामने अपनों की मौत का गम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!