उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

सोनम का “पाकिस्तानी लेनदेन” का खेल:

बैंक खातों में बरस रहे थे लाखों, सरहद पार का लिंक मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश,सच जानकर कांप उठेगी रूह.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन मामले ने सनसनी फैला दी है। जम्मू-कश्मीर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा पिरान कलियर थाना क्षेत्र के आसफनगर गांव में की गई।

कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। STF की टीम ने यहां रहने वाली 26 वर्षीय युवती सोनम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों को शक है कि युवती एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, जिसके जरिए अलग-अलग राज्यों से आने वाली रकम को विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र से कुछ दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। उस युवक पर पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपए के संदिग्ध ट्रांजैक्शन करने का आरोप है।

सांकेतिक फोटो

जांच के दौरान जब एजेंसियों ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के कोटा मुरादनगर (आसफनगर) निवासी युवती सोनम का नाम बताया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर STF की टीम हरिद्वार पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि सोनम पोस्टग्रेजुएट है और पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कुछ लोगों के संपर्क में आई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती को ऑनलाइन माध्यम से कुछ दस्तावेज भेजे गए थे और उसके नाम पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए। इसके बाद इन खातों में देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों और लाखों रुपए की रकम जमा होने लगी। रकम आते ही उसे तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था, ताकि ट्रांजैक्शन का स्रोत पकड़ में न आ सके।

सूत्रों की मानें तो हर ट्रांजैक्शन के बदले युवती को 500 से 1000 रुपए तक का कमीशन दिया जाता था। एजेंसियों को शक है कि यह पूरा नेटवर्क हवाला, साइबर फ्रॉड या देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े पैसों के लेनदेन में इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि अभी तक जांच एजेंसियों ने आधिकारिक रूप से किसी आतंकी फंडिंग की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद मामले को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल:फोटो

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवती के बैंक खाते का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के तौर पर किया गया। खाते में बड़ी संख्या में संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज होने के कारण वहां की एजेंसियां जांच कर रही हैं, जबकि स्थानीय पुलिस ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने युवती को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं, ताकि यह साफ हो सके कि करोड़ों रुपए के इस संदिग्ध लेनदेन के पीछे आखिर असली मास्टरमाइंड कौन हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!