उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़:

महिला हत्याकांड का आरोपी जीशान गोली लगने से गिरफ्तार, साथी शाहनवाज फरार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में 28 जून को झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझाने के दौरान पुलिस और हत्यारोपियों के बीच देर रात फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हो गई।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजे नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी ने पूछताछ में ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे हत्याकांड से पर्दा उठाना शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, 28 जून को रोडीबेलवाला चौकी के पीछे आस्था पथ के पास झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के चेहरे पर खून के निशान, शरीर पर गंभीर चोटें और फटे हुए कपड़े उसकी बेरहमी से हुई हत्या की कहानी बयां कर रहे थे।

फाइल फोटो

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला की गला दबाकर और मुंह बंद कर हत्या की गई थी। गर्दन और नाक की हड्डी टूटने के साथ शरीर पर संघर्ष के कई निशान भी मिले।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी बीच देर रात दूधिया बंध तिराहे पर चेकिंग के दौरान देहरादून की ओर से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन रुकने के बजाय दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

घायल आरोपी की पहचान जीशान निवासी नहटौर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी शाहनवाज के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी और शव को हरिद्वार में गंगा किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस से बचने और गिरफ्तारी से बच निकलने के लिए दोनों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभय सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं फरार आरोपी शाहनवाज की गिरफ्तारी के लिए हरिद्वार और बिजनौर समेत कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

फाइल फोटो

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं फरार आरोपी शाहनवाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी ने महिला की हत्या की बात कबूली है. मामले की विस्तृत जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा. महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!