
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जीआईसी बालिका इंटर कॉलेज, हरिद्वार की छात्राओं ने हरिद्वार विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस दौरान छात्राओं को विश्वविद्यालय में मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रयोगशालाओं और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा और बेहतर करियर बनाने के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव महाजन ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य तय करना और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) आदेश आर्य ने करियर मार्गदर्शन सत्र में छात्राओं को रोजगार और करियर के नए अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ नए कौशल सीखना भी जरूरी है। सही मार्गदर्शन और मेहनत से छात्राएं अपने भविष्य को बेहतर बना सकती हैं।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट सीए एसके गुप्ता और वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को लगातार सीखते रहना चाहिए और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और प्रयोगशालाओं को देखा। छात्राओं ने इस अनुभव को उपयोगी बताते हुए कहा
कि इससे उन्हें उच्च शिक्षा के बारे में नई जानकारी मिली है। साथ ही भविष्य में करियर चुनने को लेकर भी बेहतर समझ विकसित हुई है।
कार्यक्रम के संचालन में एडमिशन मैनेजर जितेंद्र चौधरी और हेड एलुमनी एंड वेलफेयर निशा धीमान का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर डॉ. देवरत, रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, डायरेक्टर विपिन सैनी और हेड स्किल संजना मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।



