उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कबड्डी के रण में वासुदेव का दबदबा::

दमदार दांव-पेच से जीती चैंपियनशिप की जंग, स्कूल के निदेशक डीके शर्मा और चेयरमैन राहुल विश्नोई बोले....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शैफील्ड स्कूल रुड़की में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप में वासुदेव स्कूल के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वासुदेव स्कूल प्रथम, मेजबान शैफील्ड स्कूल द्वितीय और हेरिटेज स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन उत्साह और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। समापन समारोह में 10 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस. चक्रवर्ती मुख्य अतिथि रहे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज रोड और शिक्षक संजय वत्स विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेमीफाइनल में वासुदेव, मां सरस्वती, हेरिटेज और शैफील्ड स्कूल की टीमों ने जगह बनाई। खिलाड़ियों ने दमदार रेड, मजबूत डिफेंस और बेहतर तालमेल से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। फाइनल में वासुदेव स्कूल ने बेहतरीन रणनीति के दम पर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि कर्नल एस. चक्रवर्ती ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज रोड ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। संजय वत्स ने कहा कि कबड्डी साहस, रणनीति और टीम भावना का प्रतीक है।विद्यालय निदेशक डीके शर्मा और चेयरमैन राहुल विश्नोई ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। समापन पर विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान निया मैडम, पीटीआई अभिषेक चौधरी, उदित चौधरी, उत्तम रोड, शुभम कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!