उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

जमानत मिली, मगर कोर्ट का 45 दिन का अल्टीमेटम::

निर्धारित समयावधि में जमा करने होंगे 4.50 लाख रुपये, जिला जज ने अपील लंबित रहने तक सजा के क्रियान्वयन पर लगाई रोक.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) वित्तीय विवाद के मामले में दोषी ठहराए गए जुरेश कुमार को जिला न्यायालय से जमानत तो मिल गई, लेकिन आर्थिक जिम्मेदारी से राहत नहीं मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने स्पष्ट शर्तों के साथ जमानत मंजूर करते हुए 45 दिनों के भीतर 4.50 लाख रुपये जमा कराने का आदेश दिया है। दरअसल, कृष्णकांत की ओर से दायर मामले में 28 अक्टूबर 2026 को विचारण न्यायालय ने जुरेश कुमार को दोषी ठहराते हुए एक साल के साधारण कारावास और 22.60 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। इसमें से 22.50 लाख रुपये कृष्णकांत को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए गए थे। विचारण न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए जुरेश कुमार ने जिला न्यायालय में आपराधिक अपील दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों की शर्त पर जमानत दे दी। अदालत ने अपील पर अंतिम फैसला आने तक सजा के क्रियान्वयन पर रोक भी लगा दी। हालांकि, अदालत ने जमानत के साथ आर्थिक शर्तें भी लगा दीं। जुरेश कुमार को प्रतिकर राशि का 20 प्रतिशत यानी 4.50 लाख रुपये 45 दिनों के भीतर न्यायालय में जमा करना होगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये का जुर्माना एक सप्ताह में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। अदालत ने आदेश में कहा है कि जमानत और सजा के क्रियान्वयन पर रोक को दोषमुक्ति नहीं माना जाएगा। जुरेश कुमार की दोषसिद्धि अभी बरकरार है। अपील पर अंतिम फैसला आना बाकी है। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर 2026 को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!