उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों का इलाज करने की चुनौती देने वाले तथाकथित “ब्लैकमेलिंग गैंग” के खिलाफ विधि छात्रों ने खोला मोर्चा::

एसएसपी से की FIR की मांग......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) आरटीआई की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली तथा संवैधानिक संस्थाओं और सरकारी विभागों के विरुद्ध आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोपों को लेकर दो विधि छात्रों ने एसएसपी हरिद्वार से अलग-अलग शिकायत की है। शिकायत में आकाश सैनी, जेनिश सैनी, शेरपाल चौहान, ज्ञानचंद कुमार, सोहन सिंह पंवार, अजय गोविंदपुर एवं बिजेन्द्र सिरसवाल, रोहिताश शर्मा सहित अन्य सहयोगियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, आकाश सैनी ने फेसबुक पर लिखा कि “जब तक सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट जजों का मुकम्मल कानूनी इलाज नहीं किया जाएगा, तब तक इस देश की आम जनता को शुद्ध न्याय और तत्काल न्याय मिल ही नहीं सकता है। ” न्यायाधीशों को निरंकुश एवं मनमाना बताते हुए उन पर सत्ता में बैठे व्यक्तियों को कानूनी दंड से बचाने, IPC की धारा 166 एवं 217 के अंतर्गत अपराध करने तथा देश में अराजकता उत्पन्न करने के आरोप लगाए गए। राज्य सूचना आयुक्त की मानसिक क्षमता पर सवाल उठाने, पुलिस एवं राजस्व विभाग में 100 प्रतिशत घोटाला बताने तथा सरकारी कर्मचारियों पर जनता को ब्लैकमेल करने के आरोप लगाने का भी शिकायत में उल्लेख है। विधि छात्रों ने आरोपित व्यक्तियों के विरूद्ध पूर्व आपराधिक मुकदमों का हवाला देते हुए संगठित ब्लैकमेलिंग की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!