उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ईद के मौके पर कलियर दोस्तों संग जियारत करने आया युवक गंगनहर में डूबा:

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस तलाश में जुटी....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर दरगाह में जियारत के लिए आए एक युवक के गंगनहर में डूब जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

दरगाह साबिर पाक: फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के थाना ओला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुर्की पट्टी निवासी नेहाल अहमद का 20 वर्षीय पुत्र यसदान अपने दोस्तों के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने आया था। दरगाह में हाजिरी लगाने के बाद सभी दोस्त घूमते हुए नई गंगनहर के किनारे पहुंचे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान यसदान ने नहर पार करने का प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोस्तों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी।

फाइल फोटो

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। वहीं परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर भी दे दी गई है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!