उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“जन-जन सरकार” शिविर में संग्राम:

मंत्री देशराज कर्णवाल और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में हाथापाई और भिड़ंत, ईंट उठाने और काटने के आरोप से मचा बवाल.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में आयोजित “जन-जन सरकार आपके द्वार” बहुद्देशीय शिविर उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया, जब बीजेपी के दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल हाथ में ईंट उठाए दिखाई दे रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला और अधिक गर्मा गया है।

वहीं भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने एक कार्यकर्ता के कंधे पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

जिसके बाद भीम आर्मी के नेता महक सिंह कार्यकर्ताओं के साथ झबरेड़ा कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते दोनों पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को तहरीर दी जा रही है और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

इस हाईप्रोफाइल विवाद के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाने लगा है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन पर टिकी है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!