उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस:

11 सीओ के तबादले , हरिद्वार से इस अधिकारी का भी हुआ तबादला......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए गए हैं। इन अधिकारियों को राज्य के 5 जिलों, विभिन्न वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रांसफर

जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त करते हुए नई तैनाती पर भेजा जाए। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। लंबे समय बाद हुए इस बड़े फेरबदल से विभाग में हलचल तेज हो गई है।

फाइल फोटो

नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का यह फैसला प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसे लेकर पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर जारी है।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

  1. तपेश कुमार चन्द्र का 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल स्थानांतरण किया गया है।
  2. नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंह नगर भेजा गया है।
  3. सुमित पाण्डेय का नैनीताल से हरिद्वार तबादला हुआ है।
  4. अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल तैनात किया गया है।
  5. आशिष जोशी का सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरण हुआ है।
  6. विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल भेजा गया है।
  7.  विमल रावत का उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर तबादला किया गया है।
  8. नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है।
  9. निहारिका सेमवाल का पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत स्थानांतरण हुआ है।
  10. तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तैनाती दी गई है।
  11. अखलेश कुमार का पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर तबादला किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!