उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शादी के वलीमे में हर्ष फायरिंग पड़ी भारी:

भगवानपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंस निरस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी शुरू.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र में शादी के वलीमे समारोह में लाइसेंसी अस्लाह से हवाई फायर करना एक युवक को महंगा पड़ गया।

सांकेतिक फोटो

SSP हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिस्टल जब्त कर सील कर दी है। और साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो

मिली जानकारी के मुताबिक, 11 मई को प्रिन्स होटल भगवानपुर में आयोजित वलीमा समारोह के दौरान नदीम पुत्र हाजी मोमीन निवासी शाहपुर द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। वीडियो फुटेज की जांच में आरोपी द्वारा फायरिंग करना स्पष्ट दिखाई दिया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल एक्शन लेने और मुकदमा दर्ज कर सख्त दिशा-निर्देश दिए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी के नाम पर पंजीकृत लाइसेंसी पिस्टल से सार्वजनिक स्थान पर फायर किया गया, जो आयुध अधिनियम की शर्तों का उल्लंघन है।

फाइल फोटो

पुलिस ने आरोपी नदीम के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पिस्टल को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। वही हरिद्वार पुलिस की अपील है कि लाइसेंसी अस्लाह का दुरुपयोग कानूनन अपराध है। सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!