उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

भगवानपुर में आधी रात पुलिस और गौतस्करों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़::

जवाबी फायरिंग में एक गौतस्कर घायल, मौके पर आला अधिकारी मौजूद.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में गौतस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। अचानक हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौतस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से दबोचते हुए उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान सिकरोड़ा के जंगलों में पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया वही सटीक सूचना पर पुलिस का सामना गौतस्करी में संलिप्त बताए जा रहे आरोपियों से हो गया। पुलिस को सामने देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों ओर से मुठभेड़ की स्थिति बन गई। जवाबी फायरिंग मे छोटू पुत्र संसार उर्फ शमशाद निवासी हलजोरा कोतवाली भगवानपुर घायल होकर गिर पड़ा, जबकि पुलिस टीम ने तत्काल उसे अपने कब्जे में ले लिया। घायल गौतस्कर को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी गौतस्करी के किस नेटवर्क से जुड़े हैं और उनके साथ इस धंधे में कौन-कौन शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!