
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर विधानसभा की सियासत में भाजपा ने बूथ स्तर पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जनसभा के मंच से राजनीतिक संदेश देने के साथ-साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने संगठन की जमीनी ताकत पर भी ध्यान केंद्रित किया। बढ़ेड़ी राजपूतान पहुंचे कुंवर बासित अली ने बूथ अध्यक्ष राव अजमत के आवास पर बूथ कमेटी की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष राव अजमत ने कुंवर बासित अली का शॉल ओढ़ाकर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। बैठक में बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में कुंवर बासित अली ने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा का असली दम उसके बूथ कार्यकर्ताओं में है। जब बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन की ताकत जमीन पर दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि इस बार कलियर विधानसभा से भाजपा का विधायक बनाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना होगा और कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता से निभानी होगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों से संगठन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया। वही बूथ अध्यक्ष राव अजमत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने बूथ के साथ-साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। और इस बार 2027 के चुनाव में पार्टी को पिरान कलियर विधानसभा से भारी मतों से जीत दर्ज होगी। इस दौरान वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स, प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, इंतजार अली, राव अजमल, सुरेश सैनी, राव गुलफाम, राव दिलशाद, राव आशु
राव तंज़ीम, राव वसीम, राव वरीस बुंदेली, राव गुफ़रान, राव मोहर समेत पांचों बूथ के अध्यक्ष मौजूद रहें।



