उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

सोनाली नदी पुल पर दर्दनाक हादसा:

रेलिंग तोड़ते हुए अनियंत्रित कार नदी में गिरी पांच लोग गंभीर रूप से घायल.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) लक्सर क्षेत्र में रविवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब सोनाली नदी पुल पर तेज रफ्तार वेन्यू कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए,जिसमें सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार रुड़की की ओर जा रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ा और देखते ही देखते कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुल पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया.

और 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद नदी में गिरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बाद में ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकाला गया।

फाइल फोटो

लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों की पहचान रचना पत्नी जसवीर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, सोनी पत्नी अनिल निवासी दाबकी महेश्वरी, कोमल पत्नी अमन निवासी मारकपुर, श्रीकांत पुत्र सुरेश निवासी बिजनाखेड़ी थाना नकुड़ सहारनपुर और अनिल पुत्र राजेंद्र निवासी दाबकी महेश्वरी के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!