
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने दबोच लिया।
क्या था घटनाक्रम?……

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि घटना 29 अप्रैल की है, जब मेहवड़कला निवासी अनिरुद्ध सैनी का परिवार घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का मेन गेट और अंदर अलमारी का ताला टूटा मिला, जबकि सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थे। मामले में कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा इलाके में लगे 60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रविवार की देर रात धनौरी रोड, बावन दर्रा के पास नहर पटरी से एक संदिग्ध युवक को इलेक्ट्रिक स्कूटी समेत गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 4 हजार रुपए की नगद बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी गुलशेर (24 वर्ष) निवासी लंढौरा, थाना मंगलौर ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, अपर उप निरीक्षक विनोद गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, सोनू कुमार, कांस्टेबल कैलाश राम, होमगार्ड विक्रम शामिल रहे।



