
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड 04 में विकास की ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। 105 साल की बुजुर्ग दादी ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया।
तो माहौल तालियों और खुशियों से गूंज उठा। यह नज़ारा सिर्फ उद्घाटन नहीं, बल्कि परंपरा, सम्मान और विकास का संगम बन गया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान और वार्ड 04 की सभासद के प्रतिनिधि रशीद अली ने मिलकर वार्डवासियों को सौगात देते हुए अन्य 16 आंतरिक सड़कों और एक नाले का उद्घाटन किया।
और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़कों की सौगात दी। वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और सभासद प्रतिनिधि ने दादी का आशीर्वाद लिया और इस पहल को एक यादगार पल बताया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान ने कहा कि लंबे समय से टूटी-फूटी सड़कों की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों के लिए यह किसी राहत से कम नहीं है। अब इन सड़कों के बनने से आवागमन आसान होगा, धूल और कीचड़ से निजात मिलेगी और इलाके के विकास को नई दिशा मिलेगी।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि “ऐसा उद्घाटन पहली बार देखा, जहां बुजुर्गों को इतना सम्मान मिला।” यह पहल न सिर्फ विकास कार्यों को दर्शाती है, बल्कि समाज में बुजुर्गों के सम्मान का एक बेहतरीन संदेश भी देती है।

वार्ड 04 सभासद प्रतिनिधि रशीद अली ने कहा कि वार्ड 04 में विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़कों की समस्या बनी हुई थी, जिसे दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। अब 16 नई सड़कों के निर्माण और जलभराव की समस्याओं को देखते हुए एक नाले के निर्माण से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि बुजुर्ग महिला के हाथों उद्घाटन कराना सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि हमारे बुजुर्ग हमारे लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत हैं। इस दौरान



