उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नशे की हालत में दी हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी:

डायल-112 पर किया कॉल, गिरफ्तार...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) नशे की हालत में एक युवक ने डायल-112 पर कॉल कर चार दिन के भीतर हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 12 घंटे के अंदर आरोपी सोहन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने कबूला कि नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। आरोपी हरिद्वार के एक होटल में कार्यरत है और शराब पीने का आदी है।

ssp हरिद्वार नवनीत सिंह

एसएसपी ने बताया कि जांच में आरोपी की पहचान सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा, थाना यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई। आरोपी को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल करने की बात स्वीकार की। आरोपी का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। आरोपी शराब के नशे का आदी है। यहां एक होटल में काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!