उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रुड़की होटल के कमरे से मिला दो बच्चों के बाप और युवती का शव

मौतों से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की के डबल फाटक क्षेत्र स्थित आर्यन होटल में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले।

घटना की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच शुरू की। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और युवती ने कथित तौर पर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक दो बच्चों का बाप हैं, और वही युवती की जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेम प्रसंग में थे, परिवार की नाराजगी और रिश्ते को मंजूरी न मिलने के कारण दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। मृत युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई है, जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की बताई जा रही है।

फाइल फोटो

घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होटल के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

Cctv

पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल:फोटो

रुड़की एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों की पहचान हो गई है, फिलहाल जांच की जारी हैं, प्रथम दृश्य आत्महत्या की जानकारी निकलकर सामने आ रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता लग पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!