उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ईद की कुर्बानी के बाद बवाल:

अवशेष हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड की वर्दी फाड़ी......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में ईद की कुर्बानी के बाद पड़े अवशेषों को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच ऐसा विवाद भड़क उठा।

फाइल फोटो

कि देखते ही देखते गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। हालात इतने बिगड़ गए कि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी गुस्साई भीड़ ने नहीं बख्शा। हमले में एक कांस्टेबल की नाक की हड्डी टूट गई, जबकि होमगार्ड की वर्दी तक फाड़ दी गई।

जानकारी के मुताबिक, ईद की नमाज और कुर्बानी की रस्म अदा होने के बाद गांव में रास्ते पर पड़े अवशेषों को हटाने को लेकर एक पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर मामला गाली-गलौज से बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान लखनौता पुलिस चौकी की चेतक मोबाइल पर तैनात कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और होमगार्ड चुन्नीलाल मौके पर पहुंचे। दोनों ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उग्र लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। धक्का-मुक्की और हाथापाई में कांस्टेबल हरेंद्र कुमार नीचे गिर गए और उनकी नाक की हड्डी टूट गई। वहीं होमगार्ड चुन्नीलाल की वर्दी भी फाड़ दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

सांकेतिक फोटो

घायल कांस्टेबल हरेंद्र कुमार समेत शौकीन, सरफराज, उसकी पत्नी शमा परवीन और दानिश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मंगलौर सीओ अभिनय चौधरी: फोटो

सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया कि झगड़े के दौरान बीच-बचाव करते समय कांस्टेबल घायल हुआ है। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!