
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन हो गया है। खंडूरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है. राज्य के पूर्व सीएम और BJP के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है. उन्होंने आज सुबह देहरादून स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. भुवन चंद्र खंडूरी न केवल उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री रहे, बल्कि भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे पूर्व सांसद भी रहे और उन्हें एक सख्त, ईमानदार और अनुशासित नेता के रूप में जाना जाता था. उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है.



