उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

झबरेड़ा विधायक पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने के सनसनीखेज आरोप:

बुजुर्ग किसान बोला- “विरोध किया तो भूमफियाओं ने झोंक दी गोली” सीएम धामी से लगाई गुहार.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) रुड़की में जमीन कब्जाने के एक सनसनीखेज मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

प्रेसवार्ता करते हुए बुजुर्ग किसान

बुजुर्ग किसान अशोक कुमार ने रुड़की स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए दावा किया कि विधायक के करीबी भूमाफियाओं ने उनकी करीब 30 बीघा कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया। जिसमें योगेश आनंद बिष्ट,कमल किशोर अन्य भूमाफियाओं द्वारा सज कर जबरन उनके खेत में बॉउंड्री की जा रही हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान पीड़ित किसान का आरोप है कि कब्जे के बाद 15 से 20 भूमाफियाओं ने खेत में खड़ी फसल तक काट ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी।

किसान का कहना है कि वह बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। इतना ही नहीं, किसान ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं ने खेत में खड़े कीमती पॉपलर और शीशम के पेड़ों को भी कटवा दिया।

पीड़ित बुजुर्ग किसान ने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रेसवार्ता के दौरान किसान अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी, हरिद्वार पुलिस कप्तान से सुरक्षा की मांग करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले के सामने आने के बाद इलाके में भारी चर्चा का माहौल है और राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!