
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) महिलाओं को लेकर चल रही धामी सरकार की जीरो टॉयलैंस नीति के तहत शांतरशाह चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किशोरी के साथ दुराचार करने वाले 5 हजार रुपये के इनामी दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। लेकिन आखिरकार दुष्कर्मी कानून के शिकंजे से बच नहीं सका।

हरिद्वार पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर मे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके मद्देनजर बहादराबाद थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने फरार ईनामियों पर शिकंजा कसने के अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए थे।

इसी कड़ी में शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी के नेतृत्व मे बड़ी कार्यवाही में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रणनीति तैयार की गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी एक नहीं चली। पुलिस के मुताबिक, अजीम निवासी शांतरशाह पर क्षेत्र की किशोरी पर दुष्कर्म का आरोप हैं लंबे समय से फरार चलते ही उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने स्पष्ट कहा है कि अजीम निवासी शांतरशाह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर इनाम भी घोषित था, आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा हैं इस दौरान पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक ज्योति नेगी, कांस्टेबल अंकित कुमार, कॉन्स्टेबल नितुल यादव, होमगार्ड प्रदीप कुमार शामिल रहे।



