उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मगरमच्छ के हमले से उजड़ा घर:

पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश की पहल पर सरकार ने बढ़ाया सहारा, 3 लाख की तात्कालिक राहत.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बंजारेवाला गांव में मगरमच्छ के हमले में किशोर राजा की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

इस दुखद घटना के बाद पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के पिता प्रमोद और अन्य परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बताया गया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने कैबिनेट वन मंत्री सुबोध उनियाल से बातचीत की गई थी। वन मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत राशि स्वीकृत की।

इसके बाद वन विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए वन रेंजर के माध्यम से पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।

भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश

पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने इस पहल को मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा सराहनीय कदम बताया और कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष लगभग सात लाख रुपये की राहत राशि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही परिवार को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!