उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

देर रात भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत::

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर बिखरे पड़े थे शव के चीथड़े....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देर रात भगवानपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पुलस्त्य होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र कैरसन, निवासी सिकरोड़ा, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। टक्कर के बाद सड़क पर बिखरा शव का मंजर बेहद दर्दनाक था। देर रात सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वाहन से हुआ और टक्कर मारने के बाद वाहन चालक किस दिशा में फरार हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। प्रमोद की मौत की खबर जैसे ही सिकरोड़ा पहुंची, गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!