उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

दिवाली की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम::

जंगली जानवर की टक्कर से मैकेनिक की दर्दनाक मौत....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मनुबांस में ट्रैक्टर की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय मैकेनिक मुनेश की बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे मुनेश को रास्ते में अचानक एक अज्ञात जंगली जानवर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दिवाली से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में त्योहार की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार मूलदासपुर उर्फ माजरा निवासी मुनेश मनुबांस में ट्रैक्टर की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह दौलतपुर से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। तभी अचानक सड़क पर आए किसी जंगली जानवर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दिवाली के त्योहार से पहले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में दीपावली पर दीप जलने की तैयारी थी, वहां अपनों को खोने का गम छा गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में भी शोक और दहशत का माहौल है। क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी अज्ञात जंगली जानवर से टक्कर होने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!