उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

दिल्ली के बाद उत्तराखंड में भी पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी-नोंकझोक::

चूड़ियां पहनने की टिप्पणी पर भड़के एसपी, एसपी बोले....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड में भी पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। बागेश्वर जिले में अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की गुमशुदगी को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। मामला उस समय गरमा गया, जब प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं और बागेश्वर के एसपी जितेंद्र मेहरा के बीच आमने-सामने तीखी बयानबाजी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार की गुमशुदगी को लेकर अधिवक्ता धरने पर बैठे थे। इसी दौरान एसपी जितेंद्र मेहरा धरना स्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास करने लगे। बातचीत के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने एसपी को चूड़ियां पहनने की टिप्पणी कर दी। यह सुनते ही एसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने भी सख्त लहजे में अधिवक्ताओं को जवाब दिया। एसपी जितेंद्र मेहरा ने कहा कि आप विद्वान अधिवक्ता हैं, अपनी भाषा को मर्यादा में रखिए। गली के गुंडों की तरह बात मत कीजिए। एसपी के इस बयान के बाद मौके पर माहौल और गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने धरना स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। अधिवक्ता की गुमशुदगी जैसे गंभीर मामले में न्याय और कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अधिवक्ताओं के बीच इस तरह की बहस ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जिस पर सोशल एक्टिविस्ट अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!