उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

आस्था में रमे देश के मुख्य न्यायाधीश:

केदारनाथ धाम पहुंचे चीफ जस्टिस सूर्यकांत, परिवार सहित किए बाबा के दर्शन.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शनिवार को परिवार सहित केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। धाम पहुंचने पर मंदिर समिति और प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सुबह करीब 10:30 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली, न्याय व्यवस्था की मजबूती और नागरिकों के कल्याण की कामना की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भी मुख्य न्यायाधीश के दर्शन कर उनका अभिवादन किया।

मुख्य न्यायाधीश के दौरे के दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। कुछ समय धाम में प्रवास करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत अपने अगले धार्मिक कार्यक्रम के तहत बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!