उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हुड़दंगियों की ‘मस्ती’ पर पुलिस का ब्रेक:

बहादराबाद पुलिस ने "14 नशेड़ी दबोचे”, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई कार्यवाही.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रात का अंधेरा, ढाबों पर छलकते जाम और सड़क किनारे बढ़ता हुड़दंग… लेकिन इस बार नशे में डूबे हुड़दंगियों को अंदाजा नहीं था कि उन पर पुलिस की नजर टिकी है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने बेगमपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में ऐसा जाल बिछाया कि एक-एक कर 14 नशेड़ी पुलिस के शिकंजे में फंसते चले गए।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

हरिद्वार पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

इसी कड़ी में उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों, नशेड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार, नशे में धुत कुछ लोग राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई रात को अचानक छापेमारी कर दी। ढाबों के बाहर, शराब की दुकानों के पास और सड़क किनारे जाम छलकाने वालों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी।बचने का कोई रास्ता नहीं बचा और 14 लोग मौके से ही दबोच लिए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर सात हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया, जबकि 3 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने सख्त चेतावनी दी हैं कि “अब सड़क पर जाम नहीं छलकेगा” और अगर छलका, तो कानून का प्रहार जरूर होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!