उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

CBI कोर्ट में पेशी से पहले उर्मिला सनावर को क्यों उठा ले गई पुलिस?::

अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रंगदारी की प्राथमिक की दर्ज कराई थी। आरोप है कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। साथ ही व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने सहारनपुर स्थित आरोपित उर्मिला के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!