
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शांतरशाह के बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रुड़की से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में शामिल KTM बाइक को भी बरामद किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार, बीती 15 सितंबर की देर शाम शांतरशाह क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर टीमों का गठन किया गया और गठित पुलिस टीमों ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे मुख्य आरोपी को सहारनपुर जिले के छुटमलपुर से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। वहीं, तीसरा आरोपी शादाब फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी बीच पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित शादाब रुड़की में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्याकांड में शामिल KTM बाइक भी बरामद की हैं।
इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हैप्पी हत्याकांड की इस कार्रवाई के बाद मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की तलाश भी समाप्त हो गई है। घटना के बाद से ही पुलिस पर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पकड़ने का दबाव था। अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ गई है।
पुलिस टीम…..
- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
- वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान
- उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
- कांस्टेबल विकास थापा



