उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में रिश्ते तार-तार::

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, नंदोई-चचेरे देवर के बाद ससुर पर भी संगीन इल्जाम.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पति की गंभीर बीमारी के इलाज और उसकी सलामती की उम्मीद लेकर कलियर पहुंची एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में उसके नंदोई और चचेरे देवर ने उसे अकेला पाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपने ससुर पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत में प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने और बाद में बंधक बनाकर रखने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। महिला के अनुसार उसका निकाह 5 फरवरी 2024 को रामपुर जिले के बड़ा गांव निवासी नईम के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद उसे पति के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली। उसने आगरा और दिल्ली के अस्पतालों में पति का इलाज कराया। अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में ससुराल पक्ष के लोग दंपती को कलियर शरीफ लेकर आए, जहां वे एक होटल के कमरे में ठहरे। पीड़िता का आरोप है कि 24 मई को उसके ससुर और नंदोई ने उसे नहर की ओर ले जाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से बीमार पति ने इशारे से वहां नहीं जाने के लिए आगाह किया। शिकायत के मुताबिक 25 मई की दोपहर पति और परिवार के अन्य सदस्य दरगाह गए हुए थे। इसी दौरान नंदोई साजिद और चचेरा देवर अरमान कमरे में पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने दरवाजा बंद कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने नंदोई पर जलती सिगरेट से प्रताड़ित करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने आपबीती ननद को बताई, लेकिन मदद मिलने के बजाय उसे ही कथित तौर पर धमकाया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अगले दिन उसके ससुर रियासत हुसैन ने भी उसी कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच तीन जून को बीमारी से उसके पति की मौत हो गई। पीड़िता शव लेकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि अंतिम संस्कार के बाद मायके वालों के साथ जाने की इच्छा जताने पर इद्दत का हवाला देकर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि 22 जुलाई को उसके पिता और अन्य परिजनों ने उसे वहां से बाहर निकाला, जिसके बाद वह मायके पहुंची। महिला ने शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की ओर तहरीर मिली हैं। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!