इस्तकार उर्फ अमन साबरी को बनाया गया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सूफी संवाद महाअभियान का जिलाध्यक्ष……भाजपा की रीतियों और नीतियों से प्रेरित होकर किया पद ग्रहण…… नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इस्तकार उर्फ अमन साबरी
भाजपा की रीतियों और नीतियों से प्रेरित होकर किया पद ग्रहण...... नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इस्तकार उर्फ अमन साबरी
क्लिक👆उत्तराखंड:- (बुरहान राजपुत) पिरान कलियर हज हाउस में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के सूफी संवाद महा अभियान की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सूफी संवाद महा अभियान के प्रदेश अध्यक्ष गुलफाम शेख ने इस्तकार उर्फ अमन साबरी को हरिद्वार का जिलाध्यक्ष और सकलैन मियां को हरिद्वार का सह प्रभारी बनाया गया। पद ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। और पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ पार्टी में स्वागत किया।
सूफी संवाद महाअभियान के प्रदेश अध्यक्ष गुलफाम शेख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र उद्देश्य यह है कि सबका साथ और सबका विकास हो और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है इसीलिए उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा सूफी संवाद को लोगों तक पहुंचाने का काम किया है।
वही जिलाध्यक्ष इस्तखार उर्फ अमन साबरी ने कहा के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों को देखते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में यह पदभार संभालने का मन बनाया और उन्होंने कहा कि मैं निष्ठा से अपने पद का निर्वाहन करूंगा। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा।
इस दौरान सूफी इसरार साबरी कुद्दुसी, सह प्रभारी सकलैन मियां,रियासत साबरी,मेहरबान अली,खुर्शीद आलम, मंडल अध्यक्ष मुर्सलीन उर्फ बाबा,रहीस अल्वी,शहीद कुरैशी,जावेद त्यागी ,हुरमत त्यागी ,मुराद साबरी,अज़ीम सलमानी,आमिर क़ुरैशी,शाहरुख अलीमीर आलम अमन अली,अमन राव साबरी,साज़िम मलिक,जानू साबरी समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।