उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

अभी-अभी:: धनौरी में बिल्डिंग भरभराकर गिरी, मलबे में दबा PAC जवान::

अमृत लॉ कॉलेज में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, जवान को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) धनोरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज परिसर में बनी एक बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक ढह गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर मौजूद पीएसी जवानों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच एक पीएसी जवान के मलबे में दबे होने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू किया। जवान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे के बाद कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम मलबे को हटाकर जवान को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ और भवन की स्थिति पहले से जर्जर थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!