उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार के छोरे चैंपियन, नैनीताल की बेटियों ने लहराया परचम::

शूटिंग बॉल में हरिद्वार-नैनीताल का डंका, 24 खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) काशीपुर के होली एंजेल्स स्कूल में हुई तृतीय राज्य स्तरीय जूनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप-2026 में खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। बालक वर्ग के फाइनल में हरिद्वार ने ऊधम सिंह नगर को शिकस्त देकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को हराकर बाजी मारी। बालक वर्ग में हरिद्वार प्रथम, ऊधम सिंह नगर द्वितीय तथा देहरादून-नैनीताल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नैनीताल प्रथम, ऊधम सिंह नगर द्वितीय तथा हरिद्वार-पौड़ी गढ़वाल संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 12 बालक और 12 बालिकाओं समेत 24 खिलाड़ियों का चयन 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता, मैनपुरी के लिए हुआ है। उद्घाटन पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन पर अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंदर चौधरी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!