उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मलबे में दबा जवान, टूट गई जिंदगी की डोर::

धनौरी में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से PAC जवान आदिल की दर्दनाक मौत....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) घर से छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे पीएसी जवान मौहम्मद आदिल ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि जिस ड्यूटी पर वह लौटे हैं, वही उनकी जिंदगी की आखिरी ड्यूटी साबित होगी। सोमवार को धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज परिसर में अचानक बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय आदिल दब गए। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए जवान की ऋषिकेश हायर सेंटर में मौत हो गई। कॉलेज परिसर में पीएसी की एक प्लाटून ठहरी हुई थी। इसी दौरान बाथरूम की ओर बनी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभरा कर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते मलबे का ढेर लग गया और आदिल उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और धनौरी चौकी प्रभारी मुनव्वर हसन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जवान को मलबे से निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आदिल को बाहर निकाला गया। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने ऋषिकेश हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग में आदिल हार गए। ऋषिकेश पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आदिल मूल रूप से नैटोर, नजीबाबाद जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे और वर्तमान में टिहरी में तैनात थे। सबसे ज्यादा झकझोर देने वाली बात यह है कि वह सोमवार को ही छुट्टी से वापस लौटे थे। परिवार से मिलकर लौटे जवान को ड्यूटी पर पहुंचे कुछ ही समय हुआ था कि मौत ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। हादसे ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर भवन का हिस्सा अचानक क्यों गिरा? क्या निर्माण में खामी थी या भवन पहले से कमजोर था? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल हादसे ने पुलिस और पीएसी महकमे को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!