उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शराब कैंटीन संचालक की हत्या के 24 घंटे में पुलिस का बड़ा वार:

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली, दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की के ढंडेरा में शराब कैंटीन संचालक अमन की हत्या के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी रुड़की पुलिस ने तड़के ही बड़ा एक्शन लिया। नगला इमरती क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल बदमाश को तत्काल रुड़की के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ढंडेरा में 26 वर्षीय शराब कैंटीन संचालक अमन की सरेराह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी थी। अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नगला इमरती के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाश फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक घायल सौरभ ने पूछताछ में अमन की हत्या में खुद समेत तीन लोगों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश के साथ-साथ हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!