उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

बाप ही निकला बेटी का कातिल:

शक ने बनाया हैवान, कातिल पिता ने दोस्त संग गला घोंटकर गंगनहर में फेंका बेटी का शव, दोनों गिरफ्तार.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कोतवाली मंगलौर पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी की गला घोंटकर हत्या की और शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। वहीं, किशोरी के शव की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के मुताबिक, मंगलौर निवासी महिला ने 21 अगस्त को धनेश्वर उर्फ तोता और आशीष उर्फ धोल्ला के खिलाफ अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर से ले जाने और वापस न लाने तथा पूछताछ करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला पेचीदा इसलिए था, क्योंकि मृतका की मां ने ही अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगाया था। जांच में जुटी पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए 22 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि धनेश्वर को शक था कि उसकी बेटी किसी से बातचीत करती है। पुलिस के अनुसार, इसी शक और नाराजगी के चलते 27 जुलाई को धनेश्वर अपनी बेटी को दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर माता मंदिर के पास पुल पर ले गया। वहां कथित तौर पर कमीज से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनेश्वर उर्फ तोता पुत्र मांगेराम और आशीष उर्फ धोल्ला पुत्र सुनील, निवासी ब्रह्मपुर जट्ट, थाना मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि धनेश्वर का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। मृतका का शव बरामद करने के लिए पुलिस और संबंधित टीमों द्वारा गंगनहर में लगातार तलाश की जा रही है। वही मामले में पुलिस की जांच जारी है।

टीम में….

  1. कोतवाली प्रभारी भगवान महर
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखपाल सिंह
  3. उप निरीक्षक आनन्द मेहरा
  4. कांस्टेबल पंकज
  5. कॉन्स्टेबल सुधीर
  6. कांस्टेबल मो० अजीज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!