उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पॉश इलाके में धधक रही थी अवैध शराब की भट्ठी:

पुलिस और CIU की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लाहन किया नष्ट, 3 शराब माफिया गिरफ्तार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर और CIU रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया।

संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की हैं वही टीम ने शराब माफियाओं के ठिकाने से जानलेवा शराब के साथ-साथ अत्याधुनिक शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।

कोतवाल भगवान मेहर: फोटो

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान मेहर भी अपने क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

अपर उ०नि० अश्वनी यादव:फोटो

इसी कड़ी में सीआईयू के अपर उप निरीक्षक अश्वनी यादव को गुप्त सूचना मिली कि आकाश दीप कॉलोनी, कर्नल एनक्लेव, मंगलौर में अत्याधुनिक तरीके से अवैध शराब बनाई जा रही है। संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए मौके से तीन शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया।

जबकि मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने का पूरा सेटअप बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही मौके पर मिले करीब 800 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके।

शराब तैयार करने में उपयोग किए जा रहे लोहे के ड्रम, बिजली के हीटर, प्लास्टिक पाइप, तार, तसले, बाल्टियां और पानी की टंकी समेत अन्य उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

कोतवाल भगवान मेहर: फोटो

प्रभारी निरीक्षक भगवान महर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मिली सूचना पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि पुत्र काशीराम निवासी ग्राम बिझोली, परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नाथू खेड़ी तथा सौरभ पुत्र जोमपाल निवासी ग्राम नाथू खेड़ी, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कार्रवाई में शामिल टीम…..

कोतवाली मंगलौर: प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, उप निरीक्षक मनोज सिंह कठैत, कांस्टेबल तेजपाल एवं होमगार्ड शिवकुमार

CIU रुड़की: अपर उप निरीक्षक अश्वनी यादव, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल आशीष, अजय काला, रवींद्र खत्री एवं महिपाल तोमर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!