उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रुड़की में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, पत्रकार भी सियासी पिच पर उतरने को तैयार::

2027 की चुनावी जंग से पहले नए चेहरों की दस्तक, विधायक उमेश कुमार की तरह खेलना चाहते हैं सियासी 20-20, अब इन वरिष्ठ पत्रकार ने ठोकी ताल......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही रुड़की की सियासत में दावेदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। खास बात यह है कि अब राजनीति में केवल पुराने चेहरे ही नहीं, बल्कि पत्रकारिता से जुड़े लोग भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरने को लेकर पत्रकारों के नामों की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी कड़ी में 20 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अनिल सैनी का नाम भी चर्चा में आया है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार अनिल सैनी बसपा के टिकट पर रुड़की विधानसभा से दावेदारी पेश कर सकते हैं। हालांकि अभी न तो उन्होंने चुनाव लड़ने का सार्वजनिक ऐलान किया है और न ही बसपा ने किसी नाम पर मुहर लगाई है। रुड़की की राजनीति में सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि चुनाव से पहले दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। पत्रकारिता से राजनीति तक पहुंचने की कोशिशों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर जनता की समस्याएं उठाने वाले पत्रकार अब खुद जनप्रतिनिधि बनने की राह क्यों तलाश रहे हैं? यदि अनिल सैनी की दावेदारी आगे बढ़ती है तो भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के सामने एक नया चेहरा चुनौती पेश कर सकता है। फिलहाल रुड़की की सियासत में टिकट की दौड़ तेज है और निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पत्रकारिता की दुनिया से कौन-कौन चुनावी अखाड़े में उतरता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!