उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ईमानदारी की मिसाल

खोए मोबाइल लौटे तो खिल उठे चेहरे” मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र की शांतरशाह चौकी क्षेत्र में ईमानदारी और पुलिस की तत्परता का शानदार उदाहरण देखने को मिला। खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों तक पहुंचाए गए तो मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने इस सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ की।

जानकारी के अनुसार संदीप कुमार का मोबाइल फोन पतंजलि क्षेत्र में कहीं रास्ते में गिर गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो वह बेहद परेशान हो गए। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे युवक शनि को मोबाइल फोन पड़ा मिला। युवक चाहता तो मोबाइल अपने पास रख सकता था, लेकिन उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल उसके असली मालिक संदीप कुमार को सौंप दिया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलते ही संदीप कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने युवक शनि और पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि आज भी समाज में ईमानदारी जिंदा है।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के एक वाटर पार्क में मोबाइल गुम की सूचना मिलते ही होमगार्ड प्रदीप और एसपीओ अरमान हरकत में आ गए। दोनों ने बिना समय गंवाए तलाश अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद खोया हुआ मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुरक्षित वापस सौंप दिया। अचानक अपना मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी भावुक हो उठा और पुलिस टीम की जमकर सराहना की। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस और आमजन के सहयोग से न सिर्फ लोगों की मदद की जा सकती है, बल्कि समाज में भरोसा और इंसानियत की मिसाल भी कायम की जा सकती है। शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने spo होमगार्ड और अन्य व्यक्ति के कार्य और ईमानदारी की सराहना की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!