उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने कार के टायर पर मारी गोली::

टायर फटते ही थमी कार की रफ्तार, एक युवक गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे में फरार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पुलिस की घेराबंदी, भागती कार और फिर गोली की आवाज! रुड़की में गुरुवार देर रात संदिग्ध कार सवार युवकों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन बीएसएम कॉलेज के पास उनकी रफ्तार पर पुलिस ने ब्रेक लगा दिया। पुलिस से घिरते ही युवकों ने कार को बैक गियर में दौड़ाकर निकलने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार के टायर को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही टायर पंचर हो गया और कार बीच रास्ते में थम गई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक संदिग्ध कार घूमने की सूचना मिली थी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बीएसएम कॉलेज के पास कार आगे जाकर फंस गई। खुद को घिरा देखकर कार सवार युवकों ने पुलिस के घेरे से निकलने के लिए कार पीछे दौड़ानी शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और तेज रफ्तार कार से किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। इसी दौरान पुलिस ने टायर पर गोली चलाई, जिससे कार रुक गई। पुलिस ने कार सवार सुवेत निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में ले लिया। उसका साथी फैजान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिंग कर फरार युवक की तलाश की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

रुड़की आने की कहानी पर पुलिस को शक…..

पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अपने साथी के साथ रुड़की घूमने आया था। हालांकि, देर रात पुलिस को देखकर भागने और घेराबंदी के दौरान कार पीछे दौड़ाने की वजह से पुलिस उसके जवाब को संदिग्ध मान रही है। अब पुलिस दोनों युवकों के रुड़की आने के मकसद, कार के दस्तावेजों, उनकी पृष्ठभूमि और संपर्कों की पड़ताल कर रही है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। फरार युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!